अयोध्या में डा. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की आधारशिला रखने वाले पूर्वमंत्री सांसद आर.के.चौधरी का सपना हुआ साकार
अयोध्या में डा. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की आधारशिला रखने वाले पूर्वमंत्री सांसद आर.के.चौधरी का सपना हुआ साकार
साल 2006 में मुलायम सिंह यादव सरकार खेल व युवा मामलों के मंत्री रहते रखी थी स्टेडियम की नीव
(शान्तिमोर्चा ब्यूरो)
अयोध्या।मुलायम सिंह यादव सरकार में खेल व युवा मामलों के मंत्री रहते हुए पूर्व मंत्री व वर्तमान में मोहनलालगंज से सांसद आर0क0चौधरी नेे साल 2006 में जिस स्टेडियम की आधारशिला रखी थी ,वह अब बनकर तैयार हो गया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम अब अयोध्या की नई पहचान बन गया है। इसमें नौ नवंबर से 26 नवंबर तक अयोध्या प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा।
पूर्व मंत्री व वर्तमान में लखनऊ के मोहनलालगंज से सांसद आर0के0चौधरी की पहचान एक जमीनी नेता की रही है। तत्कालीन फैजाबाद जनपद के टोनिया ग्राम में पैदा हुए आर0के0 चौधरी ने वकालत करते हुए राजनीति की शुरूआत बहुजन समाज पार्टी से की थी, वे बीएसपी के स्टेट कोआर्डिनेटर रहे थे, उन्होंने 1989 व 1991 का लोकसभा चुनाव बहुजन पार्टी के टिकट पर लड़ा था। साल 1993 में बनी सपा-बसपा गठबंधन सरकार में वे परिवहन मंत्री बनाये गये, उन्होंने इलाहाबाद की मंझनपुर सीट को जीतकर संसदीय राजनीति में कदम रखा। दूसरी बार 1996 में वे लखनऊ की मोहनलालगंज सीट उम्मीदवार बने और जीतकर मयावती की सरकार में समाज कल्याण विभाग के मंत्री बने। बाद के दिनों में बसपा मुिखया मायावती से उनका मतभेद हो गया। और उन्होंने बीएस-फोर के नाम पर एक नई पार्टी बना ली। वे मोहनलालगंज सीट से जीतकर अपनी पार्टी के एकमात्र विधायक बने। बाद में जब सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को सरकार बनने के लिए विधायकों की जरूरत पड़ी तो वे उनके साथ जुड़ गये। उन्होंने अपनी सरकार में आर0के0चौधरी को खेल व युवा मामलों का मंत्री बनाया। इसी दौरान पूरे प्रदेश में उन्होंने दो स्टेडियम की आधारशिला रखी एक अपनी जन्मभूमि फैजाबाद आयोध्या में तो दूसरी कर्मभूमि लखनऊ में । आज अयोध्या का स्टेडियम खेल प्रमियों के लिए तैयार है।


